फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा राजा रणवीर सिंह रोहिल्ला राजपूत की जंयती धूमधाम से मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। ठाकुरद्वारा मंदिर धर्मशाला में महाराजा राजा रणवीर सिंह रोहिल्ला राजपूत की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मेधावियों को भी ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ रोहिल्ला समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजमोहन बिल्ला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनूप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष बृज प्रकाश व भाजपा नेता दीपक शर्मा एडवोकेट ने किया। दीपक शर्मा एडवोकेट ने बताया कि महाराजा रणवीर ने हमेशा सनातन धर्म को बढ़ावा देने का काम किया। 300 साल तक गंगा जमुना के किनारे जिनका राज्य शासन काल रहा है और गुलाम वंश के साथ इनके अनेक बार युद्ध हुए। चंगेज खान को हराकर उन्होंने जीत हासिल की। इस अवसर पर समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनानें में रवि रुहेला, सरला रोहिल्ला, छवि रोहिल्ला, श्याम रोहिल्ला, उषा रोहिल्ला, ओमप्रकाश कश्यप, सक्षम शर्मा, राधेश्याम भारद्वाज, गणपत चौधरी, नरेंद्र तोमर सभासद, दिनेश शर्मा, महेंद्र शर्मा, दीपांशु रोहिल्ला, मनोज रोहिल्ला, राजीव रोहिल्ला, सचिन रोहिल्ला, आकाश रोहिल्ला, अमित रोहिल्ला का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें