फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चन्द्रशेखर आजाद व बालगंगाधर तिलक की जयंती मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठन के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को चंद्रशेखर आजाद और बाल गंगाधर तिलक की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई।
विज्ञापन

नगर की पट्टी चौधरान मोहल्ला शिवपुरी में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश शर्मा के आवास पर अनुशासन समिति के चेयरमैन घनश्याम शर्मा और देशपाल शर्मा के संचालन में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। इसमें विश्व ब्राह्मण संगठन के राष्ट्रीय महासचिव राकेश शर्मा, ब्राह्मण समाज महासभा के जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, योगेश सोती, डॉ. नरेंद्र शर्मा, मास्टर कृष्णपाल, सचिन देव, राकेश दीक्षित, राममेहर बडौली आदि रहे। उधर, पूर्व नगर अध्यक्ष चंद्रवीर तोमर के आवास पर भारत के वीर सपूत स्वतंत्रता सेनानी पं. चंद्र शेखर आजाद की जयंती पर पुष्प माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के अध्यक्ष पंडित सचिन वत्स, पूर्व जिला संयोजक आईटी विभाग दिपेश तोमर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैप्पी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें