खेकड़ा। कस्बे के रहने वाले पैरा एथलीट अंकुर धामा ने एशियाई पैरा गेम्स में 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। इससे परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। अंकुर धामा के परिजनों को बधाई देने वाले लोगों का दिन भर ताता लगा रहा।
मोहल्ला रामपुर निवासी स्वर्गीय इंद्रपाल सिंह के बेटे अंकुर धामा ने बुधवार को चीन में आयोजित एशियाई पैरा गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 1500 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। परिजनों ने एक दूसरे को मिठाई खिला खुशी मनाई। 23 अक्तूबर सोमवार को भी अंकुर धामा 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत चुका है। अंकुर के बड़े भाई सुधीर धामा और गौरव धामा ने बताया कि अंकुर धामा 30 अक्तूबर को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आएगा। मेडल जीतने की खुशी में खेकड़ा में रोड शो निकालकर अंकुर का भव्य स्वागत किया जाएगा। अंकुर धामा के परिजनों को बधाई देने वाले लोगों का दिन भर ताता लगा रहा। इस दौरान चौधरी भोपाल सिंह, नेपाल सिंह, संदीप धामा, रुपेंद्र सिंह, सुशील धामा, अनिल धामा, मोहन सिंह, राहुल धामा, हर्ष धामा, अर्चित धामा, अजय धामा, योगेश धामा, राजीव धामा, रामोतार, मोनू धामा, गरिमा धामा आदि शामिल रहे।