कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाएं होली : डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीएम राजकमल यादव ने कहा कि कोरोना की गाइड लाइन का पालन करते हुए होली का त्योहार मनाएं। संक्रमण से बचाव जीवन की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।
मंगलवार को पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय हॉल में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम ने कहा कि अनावश्यक रूप से या जबरदस्ती किसी को रंग ना लगाएं। पुलिस बल व आबकारी विभाग को निर्देश दिए कि अवैध व जहरीली शराब की बिक्री नहीं होनी चाहिए। कोई सूचना मिलती है तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाए। असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाए। बैठक में एडीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी मनीष मिश्रा, सीएमओ डॉ. आरके टंडन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम बागपत अनुभव सिंह, एसडीएम खेकड़ा अजय कुमार, तहसीलदार बागपत प्रसून कश्यप, तहसीलदार बड़ौत प्रदीप आदि मौजूद रहे।