फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सीडीओ ने 31 अधिकारियों और कर्मियों को नोटिस दिए

Tue, 04 Mar 2025 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने पर 31 अधिकारियों व कर्मियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिलने पर वेतन काटने की चेतावनी दी है। सीडीओ ने 28 फरवरी की सुबह विकास भवन में ग्रामीण अभियंत्रण, युवा कल्याण विभाग, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, लघु सिंचाई, कृषि, महिला कल्याण, समाज कल्याण, पंचायती राज, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मियाें की उपस्थिति की जांच की थी। जहां 31 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे। इन सभी को सीडीओ ने नोटिस जारी किया है। इन सभी से अनुपस्थित रहने का कारण पूछा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें