फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ को तीन अधिकारी मिले अनुपस्थित, स्पष्टीकरण मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सीडीओ ने सोमवार को कई विभागों के अधिकारियों को विभागीय कार्य के लिए अपने कार्यालय में बुलाया तो तीन अधिकारी कार्यालय में नहीं मिले। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए तीनों अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

सीडीओ विद्यानाथ शुक्ल ने बताया कि सुबह दस से 12 बजे तक सभी अधिकारियों को कार्यालय में उपस्थित रहकर जनसुनवाई करने के आदेश हैं। इसके बावजूद कुछ अधिकारी बार-बार लापरवाही बरत रहे हैं। जिसको लेकर कई बार निरीक्षण कर नोटिस जारी भी किया जा चुका है। सोमवार को अधिकारियों की उपस्थिति देखने के लिए सभी अधिकारियों को बुलाने के लिए कर्मचारी को भेजा गया। जिसमें समाज कल्याण अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी व सहायक सेवायोजन अधिकारी कार्यालय में नहीं मिले। वहीं, इस बाबत सीडीओ ने कहा कि तीनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें