बड़ौत। छपरौली से रालोद विधायक डॉ. अजय कुमार ने रविवार को बासौली गांव में 17.80 लाख की लागत से बनी सीसी रोड का लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक डॉ़ अजय कुमार ने कहा कि देश में मंहगाई और बेरोजगारी बढ़ी है। किसान मजदूर बदहाल है। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिलता। पिछले पेराई सत्र का 3500 करोड़ रुपया गन्ना भुगतान अभी भी चीनी मिलों पर बकाया है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री के जनपद दौरे से काफी आशा थी, मगर किसान को निराशा ही मिली। निजी नलकूप का बिजली बिल अभी तक भी माफ नहीं किया गया है। रालोद के भाईचारा सम्मेलन का उद्धेश्य सभी को जोड़ना है और आपसी सौहार्द बढ़ाना है। इस अवसर पर बलराम, मनोज तोमर, वेदप्रकाश शर्मा, भगत सिंह, सुरेंद्र, गुलबीर, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।