बड़ौत। सीबीएसई हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बुधवार को जनपद के तीन परीक्ष केन्द्रों पर शुरू हो गई। संघन चेंकिग के दौरान छात्र-छात्राओं को परीक्षा केन्द्र के अंदर शामिल होने दिया गया।
पहले दिन 10 बजे से 12:30 बजे तक के रेजोनेन्स, सैंट एंजेल व जौहर स्कूल में पेंटिग विषय की परीक्षा शुरू हुई।मुख्य विषयों की परीक्षा 20 फरवरी के बाद शुरू होंगी। पहले दिन 150 से अधिक बच्चों ने परीक्षा दी है। रेजोनेन्स के प्रधानाचार्य बाल विक्रम कौशिक ने बताया कि संघन चेंकिग के बाद ही छात्र-छात्राओं को परीक्षा में शामिल होने दिया। बताया कि केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम हैं। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे चालू हैं।