खेकड़ा तहसील में खडे ओवरलोड ट्रक
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। खेकड़ा तहसील के पास खनन अधिकारी ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से डस्ट से लदे दो ओवरलोड ट्रक पकडे़। खनन अधिकारी हवलदार यादव ने शनिवार सुबह टीम के साथ दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ा तहसील के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के रास्ते हरियाणा से आ रहे डस्ट से लदे दो ट्रक पकडे़। जांच कराने पर दोनों ट्रक ओवरलोड पाए गए। दोनों ट्रकों पर 60 हजार का जुर्माना लगाया। खनन अधिकारी का कहना है कि जुर्माने की अदायगी के बाद ही ट्रकों को छोड़ा जाएगा।