फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फसलों को बर्बाद कर रहे निराश्रित गोवंशों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 2
विज्ञापन

बड़ौत। कोताना गांव में आवारा पशुओं से आजिज आ चुके ग्रामीणों ने शनिवार शाम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही फसल बर्बाद कर रहे 15 से 20 निराश्रित गोवंशों को पकड़कर गांव स्थित सहकारी संघ क्रय केंद्र परिसर में बांध दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि निराश्रित गोवंश उनकी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं, लेकिन लगातार शिकायतों के बावजूद अधिकारी उन्हें पकड़वाए जाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। बताया कि शु्क्रवार रात खेतों की रखवाली कर रहे मोनू, दीपक, सुमित, आजाद आदि को निराश्रित गाेवंश ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। इससे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही 15 से 20 निराश्रित गोवंशों को पकड़कर गांव स्थित सहकारी संघ क्रय केंद्र परिसर में बांध दिया। प्रदर्शन करने वालों में मुखिया, जाकिर, कालू, रामछैल, दीपक, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें