फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मारपीट कर पशु व्यापारी से लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुराने कस्बे के केतीपुरा मोहल्ले में पशु व्यापारी से मारपीट कर दस हजार की नकदी लूट ली गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मेरठ जनपद के सरूरपुर खुर्द गांव के रहने वाले अब्बास पुत्र इलियास ने बताया कि बुधवार शाम केतीपुरा मोहल्ले में अपने मामा के यहां भैंस खरीदने के लिए आया था। बृहस्पतिवार दोपहर भैंस देखने के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में ही शेख बहाउद्दीन की मजार के पास एक युवक मिला, जिसे बातचीत में उसने भैंस खरीदने के बारे में बताया। उसके पास हजारों रुपये होने का पता चलते ही युवक ईंट उठाकर मारने लगा और उससे नकदी लूट ली। शोरशराबा सुनकर आसपास घूम रहे लोगों ने उसे बचाया। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इस मामले में कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामला संदिग्ध है। रिश्तेदार से उधार दिए रुपयों को लेनदेन के लिए झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें