बागपत के कुरैशियान मोहल्ले में हाजी सल्लू के मकान में सील की कार्रवाई करते सीओ विजय चौधरी
बागपत। पुलिस ने पशु तस्कर और गैंगस्टर हाजी सल्लू का कुरैशियान मोहल्ले में 65 लाख चार हजार रुपये का मकान बुधवार को कुर्क कर लिया। सीओ को इसका प्रशासक नियुक्त किया गया।
सीओ विजय चौधरी ने बताया कि बताया कि कुरैशियान मोहल्ले में रहने वाले हाजी सल्लू के खिलाफ पशु क्रूरता, जानलेवा हमला, बवाल करने व गैंगस्टर एक्ट के तहत सात मुकदमे दर्ज हैं। एक मुकदमे में हाजी सल्लू अभी फरार चल रहा है। उन्होंने बताया कि बुधवार को गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में कार्रवाई करते हुए डीएम के आदेश पर कुरैशियान मोहल्ला स्थित हाजी सल्लू का मकान कुर्क किया गया। जिसकी कीमत 65 लाख चार हजार रुपये आंकी गई है। उन्होंने बताया कि हाजी सल्लू के साथ कई पशु तस्कर लगातार पशु तस्करी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पशु तस्कर हाजी सल्लू के खिलाफ कार्रवाई होते ही अन्य तस्करों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।