फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिफेरल पर चालक से नगदी व मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर गौना गांव के समीप बदमाश ने कैंटर चालक से नगदी और मोबाइल लूट लिए। बिहार के अशोक पुत्र रामू यादव ने बताया कि वह सोनीपत से कैंटर में गद्दे लादकर सिकंदराबाद जा रहा था। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर लहचौड़ा और गौना गांव के बीच कैंटर साइड में लगाकर आराम करने लगा। इसी दौरान बदमाश उसके पास पहुंचे और नुकीला हथियार दिखाकर 1970 रुपये व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। बदमाश जाते हुए कैंटर की चाबी भी ले गए। चालक ने हाईवे से गुजरने वाले ग्रामीणों और कैंटर मालिक को सूचना दी। सूचना पर कैंटर मालिक दूसरी चाबी लेकर वहां पहुंचा और उसे सिकंदराबाद के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें