खेकड़ा। विजयनगर मोहल्ले की घास मंडी निवासी लक्ष्मण सिंह ने बुधवार सुबह थाने में तहरीर दी। बताया कि मंगलवार रात चोर उसके मकान में घुसे और सेफ से 15 हजार रुपये, सोने की दो तोले की दो अंगूठी, करीब दो तोले का सोने का हार और करीब एक तोले की सोने की झुमकी चोरी कर ले गए। लक्ष्मण ने बताया कि चोरी गए सोने के आभूषणों की कीमत ढाई लाख रुपये से अधिक है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि फरार होते समय एक चोर की पड़ोसियों ने पहचान की है। वह मोहल्ले का ही रहने वाला है। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि पुलिस नामजद आरोपी चोर की तलाश में जुटी है।