फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदन में गूंजा अवैध खनन का मामला

विज्ञापन
विधायक केपी मलिक। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
विधानसभा के मानसून सत्र में विधायक ने उठाया क्षेत्र के विकास का मुद्दा
विज्ञापन

लॉक डाउन के दौरान व्यापारियों, किसानों व मजदूरों का बिल माफ करने की उठी मांग
बड़ौत। जनपद में अवैध रेत खनन के मामले की गूंज सदन तक पहुंची। विधायक ने क्षेत्र के विकास और रेत खनन के मुददे को उठाया। विधायक केपी मलिक ने कहा कि बड़ौत विधानसभा क्षेत्र में विद्युत लाईन व ट्रांसफार्मर की चिंगारी से किसानों की जली फसलों के मुआवजे दिए जाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि जनपद में रेत खनन के पट्टे किन लोगों को दिये गये हैं और कितना खनन हुआ है। इससे सरकार को कितना राजस्व प्राप्त हुआ, अवैध खनन करने वालों पर क्या कार्यवाही की गयी। विधानसभा क्षेत्र में किन मार्गों पर परिवहन निगम की बसें संचालित हैं तथा किन मार्ग पर संचालित नहीं है आदि प्रश्न सदन में रखे। इसके अलावा विधायक ने विधानसभा क्षेत्र में सोलर लाइट लगवाएं जाने, पंजीकृत श्रमिकों को वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए सरकार की योजनाओं के बारे में पूछा। इसके साथ साथ जनपद के व्यापारी, किसान व मजदूरों का लॉक डाउन के दौरान बिजली का बिल माफ करने की मांग रखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें