फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बामनौली में छह महिलाओं पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। बामनौली गांव में तीन दिन पहले खेत से मिट्टी उठाने के लेकर हुए झगड़े में किसान की मौत के मामले में पुलिस ने एक नामजद व पांच अज्ञात महिलाओं के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

बामनौली गांव निवासी सेना के जवान प्रदीप कुमार ने बताया कि 25 अक्तूबर को उसके पिता हरविलास के साथ गांव की छह महिलाओं ने खेत से मिट्टी उठाने से मना करने पर लाठी डंडों से मारपीट की थी। इसमें उसके पिता की मौत हो गई थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। 26 अक्तूबर को घटना की वीडियो वायरल होने पर उन्हें पता चला था कि उनकी हत्या की गई थी। वीडियो देखने के बाद 27 अक्तूबर को उसने मुनेश पत्नी जोगा निवासी बामनौली व पांच अज्ञात महिलाओं के खिलाफ तहरीर दी थी। थाना प्रभारी सोनवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुनेश को नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें