फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा नेता पर अभद्रता का आरोप, महिला चिकित्सक ने थाने में बयां किया दर्द, फिर हुई कार्रवाई

Sat, 03 Sep 2022 08:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

भाजपा नेता पर महिला चिकित्सक के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा है। पीड़ित महिला ने थाने पहुंच कर दर्द बयां किया और कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन
बागपत पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी पर महिला चिकित्सक के साथ अभद्रता करने और धमकी देने का आरोप लगा है। सिंघावली अहीर थाने पर शिकायत देने के बाद भी मामले में कार्रवाई नहीं होने पर चिकित्सक और कर्मचारी कार्य छोड़कर थाने में जाकर बैठ गए। सीओ, तहसीलदार ने सीएचसी जाकर जांच की और रिपोर्ट दर्ज कराई। 

विज्ञापन


पिलाना सीएचसी पर तैनात महिला चिकित्सक ने बताया कि वह शुक्रवार को अपने कक्ष में एक गर्भवती महिला को लेकर आशा पुष्पा त्यागी व शारदा त्यागी से बात कर रही थी। तभी पिलाना गांव के भाजपा नेता अश्वनी त्यागी पहुंचे और उनकी कुर्सी से सटकर खड़े हो गए। उनको मरीज दिखाने के लिए पर्ची बनवाकर लाने के लिए कहा तो वह अभद्रता करने लगे। 
आरोप है कि भाजपा नेता कहा कि उनको देखकर वह अपनी कुर्सी से क्यों नहीं उठी। इसके बाद वह धमकी देते हुए बाहर चले गए। 

इस मामले में शुक्रवार शाम को थाने में शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई, तो स्वास्थ्य सेवाओं को बंद कर चिकित्सक व कर्मचारी थाने में पहुंच गए। विवाद बढ़ता देखकर सीओ देवेंद्र शर्मा, तहसीलदार प्रसून कश्यप सीएचसी में पहुंचे और वहां सभी के बयान दर्ज करने के बाद भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: CM Yogi in Bijnor: वंदे मातरम से हुई भाषण की शुरुआत, योगी बोले- पहले होते थे दंगे, अब यूपी में हो रहा निवेश

विज्ञापन

सीओ देवेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की जांच हो रही है। उधर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी का कहना है कि सभी आरोप निराधार हैं। वहां उनका व पत्नी का उत्पीड़न किया गया और उनके साथ धक्का-मुक्की की गई।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री दौरे की खास बातें: सीएम ने बिजनौर की धरती से जोड़ा उत्तराखंड का नाता, शहर को मिली ये बड़ी सौगात

इन धाराओं में दर्ज हुई रिपोर्ट
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाना और गाली-गलौज की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है। जबकि इसके बाद विवेचना में बयान के आधार पर छेड़छाड़ की धारा जोड़ने की बात कही है। पुलिस इस मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें