महेश पक्ष पहले हो गया था सतर्क
पाबला गांव में शनिवार शाम झगड़े में महेश को रोहित देख लेने की बात कहकर चला गया था। जिसके बाद महेश पक्ष भी अलर्ट हो गया था। जिसके बाद उन्होंने गली में खुद के बचाव के लिए कई मकानों की छतों पर पत्थर, लाठी-डंडे समेत अन्य हथियार रख लिए थे। रात करीब नौ बजे रोहित उर्फ खली समेत अन्य युवकों के पहुंचते ही वहां झगड़ा हो गया।
पत्नी को छोड़ने गया था पाबला
मृतक फाइनेंसर के रिश्तेदार प्रवेश ने बताया कि अंकित की शादी पाबला गांव की पूजा से हुई थी। अंकित शुक्रवार रात पाबला गांव में अपनी पत्नी पूजा को लेकर ससुराल गया था। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने गली से निकलने पर अंकित को घेरकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद अंकित की अस्पताल में मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: बाबा की जुबानी पूरी कहानी: सिपाही कराना चाहता था तंत्र से पत्नी की हत्या, मैंने इसलिए किया उसका सिर धड़ से अलग
पाबला गांव में हुए विवाद में गाजियाबाद के युवक की हत्या की गई है। एक वीडियो मिली है। जिसमें उसके घायल हालत में पड़े होने के दौरान पास में तमंचा पड़ा है। ऐसा माना जा रहा है कि वह तमंचा बाद में डाला गया है। इस मामले में नौ के खिलाफ मुकदमा किया गया है, जबकि दूसरे पक्ष ने पहले ही फायरिंग और मारपीट का मुकदमा दर्ज करा दिया था।
- अर्पित विजयवर्गीय, एसपी