दो राशन डीलरों के खिलाफ डीएम के आदेश पर मुकदमा दर्ज
बागपत, बड़ौत। कोरोना महामारी से निपटने के लिए सरकार द्वारा गरीबों को मुफत में राशन बांटने के आदेश दिए गए थे, इसके बावजूद हिलवाड़ी गांव में राशन डीलरों द्वारा न तो सही ढंग से राशन बांटा जा रहा था और न ही कार्डधारकों के साथ अच्छा व्यवहार किया जा रहा है। इसका खुलासा शनिवार को डीएम को मिली शिकायत के बाद जांच हुआ है। उक्त दोनों राशन डीलरों के खिलाफ डीएम केे आदेश पर कोतवाली में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। आपूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल व आर ओ सूर्यप्रकाश पाठक ने बताया कि हिलवाड़ी गांव के राशन डीलर देवेन्द्र व योगेन्द्र द्वारा कार्डधारकों के साथ अभ्रद व्यवहार किया जा रहा था और यूनिट के हिसाब से राशन भी नहीं बांटा जा रहा था। बताया कि जांच में उक्त राशन डीलरो के यहां पर स्टॉक भी ज्यादा पाया गया। उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया किया कि उक्त राशन डीलरों द्वारा सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक कार्डधारक से रुपये वसूले जा रहे थे। दोनों डीलरों के खिलाफ डीएम के आदेश पर कोतवाली में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।