फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दस हमलावरों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

Mon, 06 Feb 2023 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमीगर सराय। सिंघावली अहीर क्षेत्र में घर मे घुसकर जानलेवा हमला करने, महिलाओं से अभद्रता करने व बवाल करने के आरोप में सोमवार को न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने छह नामजद समेत दस हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता ने 26 नवंबर की शाम पडोसी सतेंद्र, हरिओम, श्रीकांत, हर्षित, अभिषेक सहित दस लोगों पर घर में घुसकर चाकू, डंडों व हथोड़े से मारपीट करने और बवाल करने का आरोप लगाया है। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर छह नामजद समेत दस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच के आधार प र कार्रवाई की जाएगी।

बच्चे छीनकर महिला को घर से निकाला
दोघट। झुडंपुर गांव की रहने वाली महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 14 वर्ष कसेरवा गांव के युवक से हुई थी। उसके पति की कुछ दिन पहले मौत हो गई। आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने कई दिन पहले उसके साथ मारपीट की और बच्चे छीनकर घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी भुरेंद्र सिंह का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रेहड़ी लगाने को लेकर मारपीट
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में रेलवे फाटक के पास रेहड़ी लगाने को लेकर हरेंद्र राजू व मनीष के बीच मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

महिला से जेवर ठगने पर मुकदमा दर्ज
बागपत। चौहल्दा गांव की रहने वाली अंशु ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि काफी समय से गुमशुदा पति को तलाश रही थी। कुछ समय पहले एक तांत्रिक उसके संपर्क में आया और उससे उसके पति के बारे में जानकारी देने की बात कहने लगा। आरोप लगाया कि तांत्रिक ने झांसा देकर उससे 76 हजार रुपये की नकदी व लाखों रुपये के जेवर ठग लिये। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शौर्य हत्याकांड में दूसरे स्कूल के प्रधानाचार्य के बयान हुए
बागपत। जिला शासकीय अधिवक्ता राहुल नेहरा ने बताया कि फखरपुर गांव के शौर्य हत्याकांड में एक आरोपी ने खुद के नाबालिग होने का दावा किया है। जिसमें पहले उसके कालेज के प्रधानाचार्य के बयान दर्ज किए थे। सोमवार को दूसरे स्कूल के प्रधानाचार्य ने न्यायालय में बयान दर्ज कराए।

मकान तोड़कर नाला निर्माण करने का आरोप लगाया
बागपत। मलकपुर गांव के रहने वाले जगदीश ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी को शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि गांव में राजनीति के चलते उसका मकान तोड़कर नाले का निर्माण कराया जा रहा है। जिससे उसके परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नाला निर्माण कार्य रुकवाने और नाले की जगह में ही नाला बनवाने की मांग की।

अभिकर्ताओं ने दिया धरना
बागपत। ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के पदाधिकारी सोमवार को कलक्ट्रेट में धरना देकर बैठ गए। जहां उन्होंने सहारा समूह के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उनका भुगतान वापस कराने की मांग की। मांग करने वालों में उदयवीर, अजय कुमार, सरफराज, अनिल, सुशील, योगेश, सतेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें