खेकड़ा। कोरोना संक्रमण के चलते क्षेत्र के गांव रटौल में मीट की दुकानें खोलने के आरोप में छह दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
करोना संक्रमण को लेकर 24 मई तक मुख्यमंत्री ने कोरोना कर्फ्यू है। गांव रटौल में कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन हो रहा है। लोग दुकानों ही नहीं बल्कि घरों पर भी मांस की बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने बदरुदीन, सलीम, सरफराज, सल्लू, आसू, सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।