फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पुलिस पीआरवी गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-हादसे में पलटी पीआरवी की गाड़ी के नीचे दबने से एक व्यक्ति की हो गई थी मौत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। असारा मोड पर दो दिन पहले हादसे में पलटी पीआरवी गाड़ी के नीचे दबने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी, जिसमें मृतक की पत्नी ने पीआरवी गाड़ी के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सूजती गांव की रहने वाली गीता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार शाम को उसका पति मनोज और बेटे शामली सूजती गांव में शादी समारोह में आये थे। इसके बाद वह अपने पति व बेटी के साथ वापस ससुराल जा रही थी। असारा मोड़ के पास पुलिस की पीआरवी गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे पीआरवी गाड़ी पलट गई और उसका पति मनोज गाड़ी के नीचे दब गया। वहीं बेटी दूसर जाकर गिरी। बड़ौत के अस्पताल में उसके पति मनोज की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक की पत्नी गीता ने अज्ञात पीआरवी गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें