फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सपा प्रत्याशी समेत 102 के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। तेड़ा गांव में बिना अनुमति जनसभा करने पर सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने सपा प्रत्याशी और उसके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान शुरू कर दी।
विज्ञापन

उड़नदस्ते के प्रभारी तसव्वर अली ने सिंघावली अहीर थाने में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को तेड़ा गांव में सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा के बिना अनुमति जनसभा करने की सूचना मिली। जिस पर तेड़ा गांव पहुंचकर जांच पड़ताल की गई तो विरेंद्र के घेर में सपा प्रत्याशी की सभा होती मिली। जनसभा में 100 से अधिक लोग मौजूद थे। उधर बिना अनुमति जनसभा होने पर पुलिस ने सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा, विरेंद्र और 100 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें