फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फखरपुर में वकील के घर में खड़ी कार बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

गांव फखरपुर निवासी मनोज कुमार अधिवक्ता है। वह बागपत न्यायालय में प्रैक्टिस करते हैं। रविवार की रात्रि में करीब दस बजे उसके मकान के अंदर खड़ी उसकी कार में अचानक आग लग गई। और कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई। आग लगने का पता चलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग पानी डालकर आग बुझाने के प्रयासों में जुट गए, लेकिन आग बढ़ती चली गई। गनीमत रही कि आग की लपटों ने मकान में रखे सामान को लपेटे में नहीं लिया। यदि आग मकान में लग जाती है तो बड़ा हादसा हो जाता। इसके बाद ग्रामीणों ने फायर कर्मियों को गाड़ी में आग लगने कही सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंचे फायर कर्मियों ने प्रयास कर आग पर काबू पाया, तब तक कार आग में पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें