फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: टायर फटने से कार पलटी, विवाहिता की मौत, तीन घायल

Thu, 19 Jan 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
ईर्स्टन पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर पलटी कार को देखते राहगीर
विज्ञापन

बागपत जनपद के खेकड़ा क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा ओवरब्रिज के पास कार पलटने से ग्रेटर नोएडा निवासी एक विवाहिता की मौत हो गई। जबकि परिवार के तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


नोएडा की पंचशील काॅलोनी थाना बिसरक जनपद गौतम बुद्वनगर के रहने वाले निशांत शर्मा की एक वर्ष पूर्व निधि शर्मा (32) के साथ 14 जनवरी 2022 को शादी हुई थी। 14 जनवरी को शादी की पहली सालगिरह थी। निशांत शर्मा 15 जनवरी को अपनी पत्नी निधि शर्मा, सास कंचन शर्मा और साले गौरव शर्मा पुत्र रामगोपाल शर्मा के साथ वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए गए थे।

दर्शन कर वापस लौटते समय बुधवार की सुबह करीब 10 बजे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर खेकड़ा रेलवे ओवरब्रिज के पास पहुंचे। तभी कार का टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर पलट गई और सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सप्रेस वे से गुजर रहे वाहन चालकों ने उन्हें कार से बाहर निकाला।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एनएचएआई की पेट्रोलिंग गाड़ी और थाना पुलिस भी पहुंच गई। सिर में अधिक चोट लगने के कारण निधि की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भिजवाया। जबकि निधि के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत मोर्चरी हाउस भिजवा दिया।

सीओ विजय चौधरी का कहना है कि परिजनों ने पुलिस से मृतका निधि का पोस्टमार्टम ना कराने का आग्रह किया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर बगैर पोस्टमार्टम कराए ही मृतका के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें