फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हाईवे पर गाड़ी बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट स्कूल के समीप एक कार आग का गोला बन गई। कार में सवार दिल्ली के एमसीडी कर्मचारी समेत उसके परिवार के लोग बाल बाल बच गए। बाद में अग्निशमनकर्मियों ने आग पर किसी तरह काबू पाया।
विज्ञापन

किरठल गांव के रहने वाले अमित ने बताया कि वह अपने भाई चंद्रपाल और उसकी पत्नी साथ नोएडा के सेक्टर 17 में रहता है। रविवार को वह अपने भाई चंद्रपाल और भाभी सन्तोष, भतीजी रीना समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नोएडा के सेक्टर 17 जा रहा था। दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर गौरीपुर के पास उसने गाड़ी में पेट्रोल भरवाया। जिसके बाद सड़क पर पड़ी पुआल उसके टायरों में घुस गई। हाईवे पर जैसे ही वह क्रिस्तु ज्योति काॅन्वेंट स्कूल के पास पहुंचा तो गाड़ी में आग लग गई। किसी तरह परिजनों ने गाड़ी से निकलकर जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी हासिल की और अग्निशमन कर्मियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें