खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रेलवे ओवरब्रिज के समीप तेज गति से आ रहे ट्रक ने पुलिस के बंदी वाहन को पीछे से टक्कर मार दी।
रविवार सुबह करीब नौ बजे गाजियाबाद से खाली बंदी वाहन बागपत आ रहा था। उसमें चालक समेत तीन पुलिसकर्मी सवार थे। वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रेलवे ओवरब्रिज के समीप पहुंचा। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बंदी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि पुलिसकर्मी ट्रक की चपेट में नहीं आए। हादसा होते टल गया। वहीं, कोतवाली पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। संवाद