चांदीनगर (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर गौना गांव के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से कैंटर चालक घायल हो गया। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़ निवासी दीपक पुत्र गुल्लू कैंटर चालक है। वह देर रात कैंटर में गाजियाबाद से माल लेकर अंबाला जा रहा था। वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर गौना गांव के निकट पहुंचा। इस दौरान वह कैंटर साइड में खड़ा करके शौच के लिए खेत में जाने लगा। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। संवाद