फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने कैंटर में मारी टक्कर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर(बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कैंटर में पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

दिल्ली के नंागलोई निवासी जितेंद्र (45) पुत्र बिरमदयाल कैंटर चालक था। वह मंगलवार सुबह गाजियाबाद से ईस्टर्न पेरिफेरल पर कुंडली हरियाणा की ओर जा रहा था। रटौल अंडरपास के समीप पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने कैंटर को टक्कर मार दी। जिससे चालक जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों से जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे रटौल पुलिस चौकी इंचार्ज अनूप सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कागजों के आधार पर मृतक की पुष्टि कर उसके परिजनों को जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें