फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रोजगार मेले में उमड़े अभ्यर्थी, कंपनियों ने लिए साक्षात्कार

विज्ञापन
दिगम्बर जैन डिग्री कॉलेज में वृहद रोजगार मेले में चयनित अभ्यार्थियों के साथ मोजूद सांसद डॉ सत्य
विज्ञापन
2417 अभ्यर्थियों में से 711 अभ्यर्थी चयनित, ऑफर लेटर भी सौंपे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में बुधवार को वृहद रोजगार मेले में सैकड़ो अभ्यार्थियों ने भाग लिया। चयनित अभ्यार्थियों को बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने ऑफर लेटर सौंपे।
आयोजित रोजगार मेले का शुभारंभ बागपत सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह, जिला रोजगार अधिकारी विपिन कुमार और कॉलेज प्राचार्य डाॅ. वीरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। रोजगार मेले में विभिन्न सेक्टर की 25 कंपनियां शामिल हुई। बनाए गए काउंटर पर युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया और उसके बाद कंपनियों द्वारा पंजीकृत अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए। कार्यक्रम में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने युवाओं का उत्साहवर्धन क़िया। उन्होंने कहा कि 3708 वैकेंसी अभी और है, जिन्हें भरा जाना है। सेवानिवृत, बड़ी उम्र तक के लोगों को मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में 2417 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें से 711 विद्यार्थियों को ओपन लेटर देकर रोजगार दिया गया। बताया कि यह आयोजन जिला सेवायोजन, आईटीआई, कौशल विकास किशन के द्वारा किया गया था। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने भी सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य नीरज कुमार, डीके जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें