फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान, चिह्नित होंगे बड़े बकाएदार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी और बड़े बकाएदारों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को डीएम राजकमल यादव ने कर-करेत्तर की बैठक में अधिकारियों को लक्ष्य के आधार पर वसूली करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्टांप विभाग द्वारा 1377 लाख के सापेक्ष 1438 लाख का राजस्व वसूलने पर सराहना की गई। डीएम ने अधिकारियों को लंबित राजस्व वादों की सुनवाई करने और निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने जिले के टॉप टेन बकाएदारों की लिस्ट बनाकर तहसीलवार चिह्नित करने के निर्देश दिए। तहसीलदारों मोहल्ले में बकाएदारों की मुनादी कराने और लक्ष्य के अनुसार वसूली करने के निर्देश दिए।
उन्होंने आईजीआरएस की शिकायतों का निस्तारण, रिट याचिकायें, खतौनी अंश निर्धारण, स्वामित्व योजना, रोस्टर के अनुसार खतौनियों का दाखिला, एंटी भूमाफिया की कार्रवाई की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान, एसडीएम, एआरटीओ, तहसीलदार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें