फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: यमुना की सफाई के लिए चलाया जाएगा अभियान

Fri, 10 May 2024 02:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कलक्ट्रेट के सभागार में बृहपतिवार को आयोजित जिला गंगा समिति की मासिक बैठक में यमुना में सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया। साथ ही किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों को सफाई के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के सभागार में बृहपतिवार को आयोजित जिला गंगा समिति की बैठक को संबोधित करते हुए डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने एनजीटी के आदेशों का पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनजीटी के आदेशों का पालन कराने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा ईको टूरिज्म और वृक्षारोपण पर चर्चा की गई। जहां हिंडन किनारे पर अधिक से अधिक पौधरोपण करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने यमुना में चलाये जाने वाले स्वच्छता अभियान से पहले किनारे बसे गांवों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला परियोजना अधिकारी दीपक शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें