फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एक्सप्रेस-वे पर बाइक और ट्रैक्टर रोकने को चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
-ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए फैसला लिया
विज्ञापन

फोटो नंबर 09केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मंगलवार को एनएचएआई के कर्मचारियों ने अभियान चलाकर मवीकलां टोल पर प्रतिबंधित वाहनों बाइक, ट्रैक्टर आदि को रोककर वापस भेज दिया। इस दौरान कई वाहन चालकों की टोल कर्मियों के साथ नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर आए दिन दुर्घटनाए हो रही हैं। दुर्घटना में वाहन चालक और यात्री अकाल मौत का शिकार भी हो रहे हैं। ज्यादातर दुर्घटनाएं बाइकों और ट्रैक्टरों के कारण हो रही हैं। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मंगलवार को एनएचएआई के कर्मचारियो ने मवीकला टोल पर अभियान चलाकर सैकड़ों बाइक, ट्रैक्टर चालकों को एक्सप्रेस-वे पर जाने से रोक दिया। कई बाइक और ट्रैक्टर चालकों की टोल कर्मियों के साथ नोकझोंक भी हुई। उन्होंने जबरन एक्सप्रेस-वे पर जाने का भी प्रयास किया, लेकिन टोल कर्मियो ने उन्हें वापस लौटा दिया। टोल मैनेजर अजय कुमार का कहना है कि एक्सप्रेस वे पर बाइक और ट्रैक्टर प्रतिबंधित हैं। इनके कारण अधिकांश दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसलिए इन प्रतिबंधित वाहनों को एक्सप्रेस वे पर दौड़ने पर रोक लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें