बड़ौत। मलकपुर में भाईचारा स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें जनचेतना, जनजागृति संस्कार, एकता बनाए रखने और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर विचार किए गए।
वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समाज व राष्ट्र मजबूत होता है और भाईचारा भी बढ़ता है। अध्यक्षता संरक्षक पंडित घनश्याम शर्मा ने और संचालन दिनेश शर्मा ने किया। मौके पर रामकिशोर शर्मा, पंडित त्रिलोकी नाथ शर्मा, बिल्लू शर्मा, जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, दीपक शर्मा, शिक्षक नेता पंकज शर्मा, सुभाष शर्मा, राधेश्याम, लोकेश वत्स, मलकपुर प्रधान रणबीर, पहलवान सुभाष तोमर मौजूद रहे।