फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं की जानकारी देकर लाभ उठाने का किया आह्वान

विज्ञापन
खेकड़ा कृषि विज्ञान केंद्र पर आयोजित कृषि निवेश मेले में मंचासीन कृषि वैज्ञानिक - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा। खेकड़ा कृषि विज्ञान केंद्र पर बुधवार को आयोजित कृषि निवेश मेले में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को फसल संबंधी जानकारी देकर लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी डॉ. संदीप चौधरी ने किसानों को धान और गन्ने की फसल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कृषि विभाग के कृषि अभियंत्रण गौरव शर्मा ने किसानों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग के बारे में बताया। जल संचय करने की जानकारी दी। कृषि वैैज्ञानिक पादप सुरक्षा डॉ. शिवम सिंह ने किसानों को धान की फसल में लगने वाले कीट, रोगों के बारे में विस्तार पूर्वक बता कीटों से बचाव की जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी डॉ. बाल गोविंद यादव ने किसानों को विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभ उठाने का आह्वान किया।
एग्रीकल्चर बीमा कंपनी के मनोज कुमार ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी देकर लाभ उठाने का आह्वान किया। मुख्य प्रबंधक इफ्को ब्रजपाल सिंह ने किसानों को नैनो यूरिया के बारे में बताते हुए कहा कि नैनो यूरिया का स्प्रे करके फसल की उपज बढ़ाने के साथ ही रुपयों की बचत भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रभारी उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी डॉ. तेजबीर सिंह ने किसानों को कृषि विभाग की लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया। अध्यक्षता उपकृषि निदेशक डॉ. प्रशांत कुमार ने की। मेले में वेदप्रकाश, आदेश कुमार, सतबीर सिंह, रमेश कुमार, नरेंद्र कुमार, राजपाल सिंह, बिजेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, महेेंद्र सिंह, धनपाल सिंह, दिनेश, सतेंद्र, कालूराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें