बड़ौत। दारूल उलूम रशीदिया के सालाना जलसे का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। जिसमें नेकी के काम में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी लेने का आह्वान किया। जलसे में देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, जलालाबाद, बागपत, बड़ौत के उलामा काफी संख्या में शामिल रहे।
कार्यक्रम देवबंद के कारी सय्यद मुहम्मद ईशाद की तिलावत से आगाज हुआ। मौलवी यूसूफ ने नात पेश फरमाई और निजामत मुफ्ती अहसान कासमी ने अंजाम दी। मौलाना सलमान साहब नक्शबंदी बिजनौरी ने इल्म की फजीलत पर रोशनी डाली। मुफ्ती खुर्शीद हसन मुफ्ती अब्बास मुफ्ती ताहिर साब ने बनायत हुए। शेखुल हदीस हजरत मुफ्ती अय्यूब साबिर की देखरेख में छह हाफिज, चार आलिम और तीन मुफ्तीयान की दस्तारबंदी की गई। मुफ्ती अय्यूब साबिर साहब ने नेक काम में हिस्सा लेने की लोगों से अपील की।
मौके पर मुफ्ती गय्यूर, मुफ्ती अशरफ मौलाना, अनीस मुफ्ती, अहसान, कासमी कारी, साजिद मौलाना, हनीफ मौलाना, अबरार मौलाना, गुलामुल, मुरसलीन, मुफ्ती अजवद, मुफ्ती यूसुफ, मुफ्ती रब्बान, मौलवी अरशद मौलवी, जुल्फिकार मौलवी,माज मौलवी, मौजूद रहे।