फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का आह्वान

विज्ञापन
बड़ौत के पंचमुखी शिव मंदिर के प्रांगण में आयोजित सर्व समाज की बैठक में बोलते भाजपा नेता एडवोकेट द - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। पंचमुखी शिव मंदिर के प्रांगण में बुधवार को सर्व समाज उत्थान समिति की ओर से सम्मेलन हुआ। जिसमें समाज में फैली कुरीतियों और समाज को एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सम्मेलन में सर्वप्रथम चकरा अनुक्रम के अनुसार बड़ौत नगरपालिका सीट को अनारक्षित करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी, नगर विकास मंत्री एके शर्मा व बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह का आभार जताया। इस दौरान समाज में फैली कुरीतियों का उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।
दीपक शर्मा एडवोकेट ने कहा कि युवाओं को शिक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है, क्योंकि युवा समाज व राष्ट्र के निर्माण में अहम योगदान निभाता है। चुनाव में भी युवाओं का अहम रोल होता है। उन्होंने आपसी भाईचारा कायम रखने की अपील की।
विज्ञापन

अध्यक्षता सुभाष भारद्वाज ने और संचालन सुभाष बैरागी ने किया। मौके पर डॉ. रमेश वशिष्ठ, दिनेश शर्मा, गोपाल शर्मा, अंजू खोखर, डोली तोमर, सुमित उपाध्याय, वंदना गुप्ता, महेंद्र शर्मा, सचिन चौधरी, सुनील तोमर, अमित वशिष्ठ, राधेश्याम भारद्वाज, राधेश्याम शर्मा, मुकेश, ओमपाल राठी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें