फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और शिक्षा के प्रति जागरुक जागरुक करने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज तवेलागढ़ी में छिल्लर-छिकारा गोत्र का सम्मेलन हुआ। इसमें सामाजिक कुरीति शिक्षा, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, सर्व जाति गोत्र विवाह पर भी विमर्श किया। वक्ताओं ने समाज के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सम्मेलन में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब से दोनों गोत्र के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता चौगामा चौधरी कृषिपाल राणा ने की तथा संचालन सुरेश राणा व आनंद छिल्लर ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. मंचवीर छिल्लर ने कहा कि यह छिल्लर-छिकारा गोत्र का दूसरा सम्मेलन है। पिछले वर्ष हरियाणा के बामडोली गांव में हुआ था। कार्यक्रमों के माध्यमों से समाज को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने सम्मेलन में आए लोगों से कुरीतियां दूर करने के लिए समाज को जागरूक करने तथा कन्या भ्रूण हत्या व दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान चलाने का आह्वान किया।
इस मौके पर सात बुजुर्गों को पगड़ी पहनाकर तथा 21 लोगों को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में मनवीर सिंह छिल्लर, वीरेंद्र सिंह, डॉ हरिकिशन छिल्लर, बलजीत आर्य, ईश्वर छिल्लर, सतीश छिकारा, चंद्रभान, ग्राम प्रधान राजीव कुमार, मांगेराम, आंनद छिल्लर, सुनील पंवार, रामछल पंवार, जितेंद्र छिल्लर, धर्मपाल प्रधान, संजय राणा, योगी छिल्लर, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें