फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: परशुराम संदेश यात्रा को सफल बनाने का आह्वान

Thu, 02 Mar 2023 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। कस्बा अमीनगर सराय में अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक हुई। इसमें 12 मार्च को निकाली जाने वाली भगवान परशुराम संदेश यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम यात्रा का उद्देश्य सामाजिक समस्ता, विश्व शांति और संगठन को मजबूत करना है। 12 मार्च को रमाला से यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। यात्रा बड़ौत से अमीनगर सराय होते हुए बालैनी के परशुराम खेड़ा मंदिर पर संपन्न होगी। उन्होंने यात्रा को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक समाज के लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष यगदत्त शर्मा ने कहा कि यात्रा को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
बैठक में नगर अध्यक्ष मंगलसेन शर्मा, पुष्कर दत्त शर्मा, विजयपाल शर्मा, रामेन्द्र पाल शर्मा, सुशील शर्मा, मनोज शर्मा, अनिल शर्मा, विक्की, मुकेश शर्मा, घनश्याम दास शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें