फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: युवाओं को बुरी आदतों से दूर रखने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। मुलसम गांव में अखंड भारतीय प्रजापति वीरदल की बैठक में प्रजापति समाज के युवाओं को बुरी आदतों से दूर रखने का आह्वान किया। साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की गई।
विज्ञापन

मुलसम गांव में अखंड भारतीय प्रजापति वीरदल की बैठक हुई। मास्टर सुरेश चंद्र ने कहा कि समाज के लोग विभिन्न प्रकार की परेशानी का सामना कर रहे हैं, जिनका समाधान कराने के लिए एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि सभी भाईचारे के साथ मिलकर रहे और राजनीति कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की भी अपील की। प्रजापति समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक में जयपाल आर्य, कृष्णपाल प्रजापति, रकमपाल प्रजापति, धर्मपाल प्रजापति, वीरसैन, रामनिवास, बाबू राम प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें