बड़ौत। महात्मा गांधी गारंटी रोजगार योजना में काम पाने के लिए मजदूरों को अब अधिक मशक्कत नहीं करनी होगी। उन्हें ब्लाक और जिला स्तर के कार्यालयों में जाना नहीं होगा। इससे निजात दिलाने के लिए शासन ने हेल्पलाइन नंबरों को जारी किया है। जिन पर कॉल और एसएमएस करने के बाद लोग मनरेगा में रोजगार पा सकते हैं। सरकारी आदेश होने के बाद विभागीय अधिकारियों ने 18001805999 नंबर का प्रचार-प्रसार करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा ब्लाक स्तर पर बीडीओ और जिले पर मुख्य विकास अधिकारी एवं मनरेगा डीसी का नंबर भी प्रचलित किया जा रहा है। बीडीओ ज्योति बाला ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए शासन ने नई पहल शुरू की है, जिसे सफल बनाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।