बड़ौत। नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ौत डिपो की 14 बसों का अधिग्रहण किया गया है। बसों की कमी के कारण मंगलवार को बड़ौत-मुजफ्फरनगर के अलावा अन्य मुख्य मार्गों पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। लोग घंटों तक बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करते रहे। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं ओर बच्चों को हुई।
बसों के अभाव में लोगों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। बता दे कि बड़ौत डिपो में 62 निगम और 54 बसें अनुबंधित है। जिनमें से 14 बसों को नगर निकाय चुनाव के लिए बसों का अधिग्रहण किया है। बड़ौत-मुजफ्फनगर मार्ग, बड़ौत-शामली मार्ग, बड़ौत-छपरौली मार्ग, बड़ौत-अमीनसराय मार्ग सहित अन्य मार्गों पर बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जो बस इस समय रूट पर है, वे खचाखच भरी रहती है। दिन भर बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। बस संचालन प्रभारी नरेंद्र मान ने बताया कि चुनाव में 14 बसों को अधिग्रहण किया गया है, जिस कारण समस्या बनी हुई है।