दिल्ली बस स्टैंड पर बस में चढ़ने के लिए लगी सवारियों की भीड़
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। शुक्रवार को रक्षाबंधन के पर्व पर बसों व ट्रेनों में भीड़ उमड़ी। भीड़ के चलते रोडवेज बसों व ट्रेनों में पैर रखने तक के लिए जगह नहीं थी।
सुबह से रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की खासी भीड़ रही। लोकल रूट पर चलने वाली बसें खचाखच भरकर चली। वहीं ट्रेनों में भी काफी भीड़ रही। इसके अलावा बसों की कमी के चलते बडौत-मुजफ्फरनगर मार्ग, बड़ौत-मेरठ मार्ग, बड़ौत-शामली मार्ग, बड़ौत-छपरौली मार्ग के अलावा देहात क्षेत्र के अधिकांश मुख्य मार्गों पर यात्री वाहनों का इंतजार करते हुए नजर आए। जिन यात्रियों को वाहन नहीं मिले। उन्होंने मजबूरी में अन्य वाहनों का सहारा लेते हुए गंतव्य की दूरी तय की। डग्गामार वाहनों में नियमों को ताक पर रखकर मनमाने दाम वसूलकर यात्रियों की जेब पर बोझ डाला।