फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिला मुख्यालय पर जल्द बने बस अड्डा, शहर में पार्किंग भी बने

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हर जगह लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा चल रही है। बागपत की शौकत मार्केट में बुधवार को व्यापारी भी बैठकर चुनाव पर ही चर्चा करते मिले। व्यापारी चाहते हैं कि उनकी समस्याओं का समाधान कराने वाला सांसद हो और टैक्स में राहत दिलाने के लिए संसद में आवाज को उठाए।
विज्ञापन

शौकत मार्केट में चुनाव पर चर्चा करते हुए संयुक्त व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नंदलाल डोगरा कहते हैं कि व्यापारियों की आवाज को उठाने वाला सांसद होना चाहिए। यहां सुरक्षा का मुद्दा भी काफी अहम है। व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस करे और किसी तरह की समस्या हो तो सांसद हमारी बात को पुलिस अफसरों तक पहुंचाए।
संयुक्त व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि जिले में काफी विकास हुआ है, मगर अभी काफी काम बाकी है। चमरावल रोड पर बस अड्डे का निर्माण चल रहा है, जिसमें तेजी आनी चाहिए। इसके साथ ही शहर में पार्किंग की व्यवस्था जरूर हो। बाजार में वाहन लेकर आने पर लोगों को समस्या होती है।
विज्ञापन

लवी जैन कहते हैं कि बाजार में आने वाले वाहन चालकों को पुलिस परेशान करती है, जिससे ग्राहक बाजार में आने से डरते हैं। इससे व्यापार प्रभावित होता है। इस समस्या का कोई समाधान भी निकालना चाहिए।
संजय चावला कहते हैं कि जिले में करीब ढाई लाख व्यापारी है। व्यापारियों का वोट काफी अहम है। इसलिए व्यापारी चाहते हैं कि शिक्षित और ईमानदार सांसद हो जो व्यापारियों के साथ हमेशा खड़ा रहे। व्यापारी प्रभात गुप्ता ने कहा कि व्यापारी वर्ग टैक्स की मार सबसे ज्यादा झेल रहा है। टैक्स में राहत दिलाने के लिए व्यापारियों की आवाज को संसद में सांसद को उठानी चाहिए। इस दौरान अशोक कुमार शर्मा, दिनेश कुमार, युनूस मलिक, हासिम आदि ने भी अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें