फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलाना में कचरे की आग से पराली जली

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। मिलाना गांव में घर में पड़े कचरे को जलाते समय पड़ोसी के मकान पर रखी पराली में आग लग गई। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग बुझाई। मिलाना निवासी बाबर ने अपने मकान की छत पर पशुओं के चारे के लिए पराली के पुले रखे थे। शनिवार की सुबह बाबर के पड़ोसी घर में पड़े कचरे को जला रहे थे। कचरा जलाते समय बाबर के मकान पर रखी पराली में आग लग गई। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग बुझाई, लेकिन तब तक छत पर रखी करीब सात हजार रुपये की कीमत की पराली जल चुकी थी। बाबर ने इस संबंध में तहरीर दी। वह अपने पशुओं के चारे के लिए पराली खरीदकर लाया था। जो मकान की पक्की छत पर रखी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें