चांदीनगर। लहचौड़ा की सुधा पुत्र भीम ने दी तहरीर ने बताया रविवार की रात में पूरा परिवार घर के आंगन में सोया था। चोर छत के रास्ते मकान मेें घुसे ओर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये कैश के अलावा सोने के कुंडल, दो जोड़ी चांदी की पाजेब व एक कपड़ों से भरा सूटकेस चोरी कर ले गए। सुबह जागने पर घर में चोरी होने की जानकारी हुई। घर का सारा सामान इधर-उधर पड़ा मिला। परिजनों के शोर मचाने पर पड़ोस के काफी लोग एकत्र हो गए। तलाश करने पर जंगल में खाली सूटकेस पड़ा मिला। उसने थाना चादीनगर में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।