फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: यमुना खादर में प्लॉटों पर चला बुलडोजर, एफआईआर दर्ज होगी

विज्ञापन
बागपत के पक्काघाट पर राजस्व विभाग की टीम के साथ पैमाइश करवाते अधिवक्ता - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। यमुना खादर में प्लॉट काटकर बेचने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई कर बुलडोजर चलवा दिया। वहां सभी रास्ते उखाड़ दिए तथा प्लॉटों की नींव गिरा दी। वहां प्लॉट काटने वालों में किसान नेता के भतीजे समेत सात लोगों के नाम सामने आए हैं। उनके खिलाफ एफआईआर कराने की तैयारी है। वहीं, शत्रु संपत्ति पर भी प्लॉट काटने का मामला सामने आया है। वहां भी प्लॉट काटने वालों पर मुकदमा होगा।
नगर में यमुना पक्का घाट के समीप खादर और दलितों के पट्टे हैं। उन पर किसान नेता के भतीजे समेत कई लोगों ने प्लॉट काटकर बेचने शुरू कर दिए। हालांकि प्रशासन की जांच में पता चला कि मालिक से खेती के लिए जमीन ली गई थी। इसके बावजूद वहां प्लॉट काटने के साथ ही पक्के रास्ते बना दिए गए और प्लॉट बेचने के नाम पर कार्यालय खोल दिया गया। जिससे डीएम राजकमल यादव के निर्देश पर सोमवार को कलक्ट्रेट प्रभारी अजय कुमार, तहसीलदार प्रसून कश्यप, नायब तहसीलदार विवेक मिश्रा के साथ ही लेखपाल वहां पहुंचे। वहां जमीन मालिक को बुलाया गया तो उसने बताया कि खेती करने के लिए उससे कुछ लोगों ने जमीन का अनुबंध कराया था। उन सभी के नाम पता करने के बाद मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। इसके साथ ही वहां बुलडोजर सभी रास्तों के बराबर की दीवारों की गिरा दिया गया और प्लॉटों की नींव गिराई गई। वहीं, कलक्ट्रेट प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि डीएम के निर्देश पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शत्रु संपत्ति पर भी काट दिए प्लॉट
यमुना खादर और दलितों के पट्टे पर प्लॉट काटे गए थे, उसके सामने ही शत्रु संपत्ति है। जब प्रशासनिक अधिका़री वहां बुलडोजर चलाने पहुंचे तो आसपास भी जांच कराई गई। वहां जांच कराने पर पता चला कि शत्रु संपत्ति पर भी प्लॉट काटकर बेचे जा रहे हैं। वहां भी प्लॉट काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी है। उन पर भी मुकदमा कराया जाएगा।

बागपत के पक्काघाट स्थित यमुना खादर में जेसीबी मशीन से क्षतिग्रस्त किए गए प्लॉट- फोटो : BAGHPAT

बागपत के पक्काघाट स्थित यमुना खादर में बने प्लाट पर चलती जेसीबी मशीन- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें