खेकड़ा। एनबीसीसी कॉलोनी के पास और डूंडाहैड़ा में गंदे नाले के पास काटी गई अवैध कॉलोनियों पर शुक्रवार को विकास प्राधिकरण का बुलडोजर चला। विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि ये दोनों कॉलोनी पूरी तरह से अवैध रूप में काटी जा रही थी। शिकायत मिलने के चलते दोनों कालोनियों को ध्वस्त करा दिया गया। उन्होंने बताया कि टीम ने पुलिस बल के साथ एनबीसीसी कॉलोनी के पास रविंद्र कुमार, महेश पंवार, मनोज धामा की और डूंडाहैड़ा के पास ओमप्रकाश की अवैध कालोनी को जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिया।