फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जागोस में सांड़ ने किसान को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
-खेत से घर लौट रहा था किसान, निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

फोटो 10
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। जागोस गांव में शनिवार शाम खेत से घर लौट रहे किसान को सांड़ ने उठाकर पटक दिया। किसान को परिजन निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। उधर, निराश्रित गोवंश नहीं पकड़वाने से लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है।
जागोस गांव का रहने वाला किसान विकास शर्मा (42) शनिवार देर शाम खेत से घर लौट रहा था। इसी बीच एक सांड़ ने किसान को उठाकर पटक दिया। घायल किसान ने बचाव के लिए शोर मचाया तो उसकी आवाज सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे लोग दौड़े। किसानों ने किसी तरह से सांड़ को भगाया। इसके बाद घायल को उठाकर घर लाया गया। घायल को परिवार वाले उपचार के लिए बड़ौत के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। उधर, रविवार सुबह मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक किसान के परिवार में उसकी पत्नी पूनम, दो बेटे यश और वंश रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त

जागोस गांव के किसान रोहित, हरवीर, जितेंद्र, आशीष, सुनील, बलवंत ने बताया कि जंगल में निराश्रित गोवंशों का झुंड घूमता रहता है और कई किसानों को टक्कर मारकर घायल भी कर चुके हैं। गोवंशों को पकड़वाने के लिए अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन गोवंश नहीं पकड़वाये गये। इस घटना को लेकर लोगों ने रोष जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें