बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के मूल्यांकन का बजट जारी कर दिया है। अब विभाग की ओर से धनराशि शिक्षकों के खातों में भेजी जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से वर्ष 2022-23 में यूपी बोर्ड के मूल्यांकन के लिए दो केंद्र नियुक्त किए गए थे। नगर के श्री यमुना इंटर कालेज में इंटरमीडिएट और इंटरमीडिएट कॉलेज सरुरपुर कलां को मूल्यांकन केंद्र बनाया था। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन की धनराशि जारी कर दी है। वित्त एवं लेखा नियंत्रक विभाग की ओर से 21 लाख 11 हजार 56 रुपये की ग्रांट जारी कर दी है। अब विभाग की ओर से शिक्षकों के खातों में धनराशि भेजी जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि शासन से मूल्यांकन का बजट मिल गया है। अब विभाग की ओर से शिक्षकों के खातों में धनराशि स्थानांतरित कराई जा रही है। जल्द ही शिक्षकों के खातों में मूल्यांकन की धनराशि पहुंच जाएगी।